नई दिल्ली : बीसीसीआई की 23 अक्टूबर को होने वाली वार्षिक बैठक के लिए डीडीसीए ने अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। डीडीसीए की शीर्ष परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव में 15 में से 11 सदस्यों ने एजीएम सहित बीसीसीआई की बैठकों में रजत शर्मा के नाम का एकमात्र प्रतिनिधि और बोर्ड में जब भी चुनाव हों उसमें मतदान करने वाले सदस्य के रूप में समर्थन किया है।
बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी और सीओए को भी भेजे गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि हम, डीडीसीए की शीर्ष परिषद के सदस्य, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताते हैं। हम बीसीसीआई प्रतिनिधि के रूप में उनके नामांकन की घोषणा और पुष्टि करते हैं। जिसमें बीसीसीआई के आगामी चुनावों में मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करना भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



