पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि देश की महिलाओं को रसोई के धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना के तहत 5 करोड़ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य समय से 8 महीने पहले प्राप्त कर केंद्र सरकार ने फिर से साबित कर दिया है कि गरीब तथा पिछड़ों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए वह किस कदर प्रतिबद्ध है,
ज्ञातव्य हो कि इस योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति की समय सीमा मार्च 2019 थी, लेकिन सरकार ने चंद दिनों पहले ही इसे प्राप्त कर लिया, बिहार के गरीबों और पिछड़ों को भी योजना का पूरा लाभ मिला है, इस योजना के तहत बंटे 5 करोड़ गैस कनेक्शनों में से अकेले 61 लाख कनेक्शन बिहार में वितरित हुए हैं, सभी गांवो में बिजली पंहुचाने के बाद यह लगातार दूसरी योजना है, जिसका लक्ष्य सरकार ने तय समय से पहले हासिल कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



