पटना : लोकतांत्रिक युवा जनता दल के जिला अध्यक्षों के बैठक प्रदेश कार्यालय पटना में सम्पन हुआ ।इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने जिला अध्यक्षों से कहा कि युवा संगठन को प्रखंड से पंचायत तक मजबूत करने की जरूरत है ।कुशवाहा ने कहा कि आज युवा आत्म हत्या करने पर मजबूर है राज्य और देश की सरकार युवाओं से वादा करके धोखा देने का काम किया है प्रति दिन बेरोजगार युवा की संख्या बढ़ते जा रहा है, देश मोदी सरकार हर साल दो करोड़ युवा को रोजगार देने का वादा भी जुमला साबित हुआ ।
आज फिर भाजपा और आरएसएस हिन्दू – मुस्लिम, मंदिर – मस्जिद के नाम पर घिणौना खेल कर देश युवाओं को दिग्भर्मित किया जा रहा है इससे हम सभी युवाओं को होशियार रहने के जरूरत है लोकतांत्रिक युवा जनता दल युवाओं के बढ़ते बेरोजगारी पर 9 दिसंबर को बिहार के हर जिला मुख्यालय देश बचाओ – युवा बचाओ नारा के साथ प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेगा । इस बैठक को धीरज गोस्वामी, मनीष सिन्हा , अभिषेक झां , कौशल कुमार , शाद अहमद , विक्रम कुमार, आलोक कुशवाहा , पप्पू कुशवाहा , मंटू यादव पप्पू कुमार, इकवाल अंसारी , अबुल हसन , संबोधित किया ।


Download Android App
Download iOS App



