रात के अंधेरे में स्कूटी पर मुंह छिपाए सड़क पर निकलीं किरण बेदी

Summary :

NULL

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी बीती रात को सड़क पर निकलीं और महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। शुक्रवार रात को किरण बेदी ने स्कूटी के पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की। किरण बेदी स्कूटी पर पीछे बैठी हुई हैं और दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखा है। महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने के बाद  किरण ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ उपायों का सुझाव देगी जो पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेने की जरूरत है।

गौरतलब, किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी और राजनेता हैं। साल 1972 में भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली वे प्रथम महिला अधिकारी हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। वहां 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। सी नारायणसामी को सीएम बनाया गया था। वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 23वीं उपराज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला था।

Desk Team