राहुल गांधी ने NH-766 पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन का किया समर्थन

Summary :

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मैं एनएच-766 पर रोजाना के 9 घंटे के यातायात प्रतिबंध के खिलाफ 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे युवाओं के साथ हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कोझीकोड-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-766) पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। प्रदर्शनकारी राजमार्ग के बांदीपुर हिस्से में रोक को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मैं एनएच-766 पर रोजाना के 9 घंटे के यातायात प्रतिबंध के खिलाफ 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे युवाओं के साथ हूं। इस यातायात प्रतिबंध से केरल व कर्नाटक के लाखों लोगों को काफी मुश्किल का सामाना करना पड़ रहा है।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को सामूहिक रूप से कायम रखते हुए स्थानीय समुदायों के हितों की रक्षा करने का आग्रह किया है। 

Desk Team