नई दिल्ली : वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के दौरान अपने नैसर्गिक गेम पर अडिग रहना चाहिए क्योंकि पारी के आगाज के दौरान तकनीक में बदलाव से उनके खुद के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा था।
लक्ष्मण मध्यक्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, पर उन्हें 1996-98 के बीच में पारी का आगाज करने के लिये कहा गया था लेकिन वह कभी भी इस स्थान पर सहज महसूस नहीं करते थे। लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को उनके यूट्यूब चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘सबसे बड़ी फायदे की चीज यह है कि रोहित के पास अनुभव है जो मेरे पास नहीं था।
मैंने केवल चार टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज किया था। रोहित 12 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका है। इसलिये उसमें परिपक्वता और अनुभव मौजूद है और साथ ही वह अच्छी फार्म में है।’’ लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन बनाये हैं।


Download Android App
Download iOS App



