संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में भाग लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वाणिज्यिक विमान से न्यूयॉर्क से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। वहां से वह स्वदेश लौटेंगे। सऊदी सरकार द्वारा दिए गए विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरान न्यूयॉर्क लौट गए थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और विदेश सचिव सोहैल महमूद के साथ प्रधानमंत्री को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने शनिवार दोपहर विदा किया। सऊदी सरकार द्वारा इमरान को दिए गए विमान में आई खराबी शुक्रवार शाम ठीक नहीं हो सकी थी।
अधिकारियों ने कहा कि तब प्रधानमंत्री को रूजवेल्ट होटल में ही रोकने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद वह सऊदी की सामान्य उड़ान से रवाना हुए। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता नईमुल हक ने भी विमान में तकनीकी खराबी की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री रात में न्यूयॉर्क होटल में रुकेंगे। खान रविवार शाम इस्लामाबाद पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App



