केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में एक रेलवे इंजीनियर को 3.44 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, हटिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर विजार कुमार यादव को एक कांट्रेक्टर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रेलवे कांट्रेक्टर प्रकाश सिंह ने एयर कंडीशनर्स के रखरखाव के ऐवज में बिल दिया था। रेलवे इंजीनियर ने कथित रूप से रिश्वत के रूप में कुल बिल का चार प्रतिशत देने की मांग की थी। पुलिस ने इसके बाद यादव के घर जाकर उसके निवेश और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद उसे सीबीआई की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



