क्रिकेट की दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर बॉयोपिक फिल्म बनी है और आप सबने दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया है। अब यह खबर आ रही है कि पूरी टीम इंडिया पर एक फिल्म बनने जा रही है। हम जानते हैं क्रिकट प्रेमियों के लिए यह बहुत खुशी की बात है उनकी उनकी क्रिकेट टीम पर फिल्म बनने जा रही है।
बॉलीवुड के डायरेक्टर कबीर खान टीम इंडिया पर फिल्म बना रहे हैं। आपको बता दें कि कबीर खान यह फिल्म उस समय की टीम इंडिया के उपर बना रहे हैं जब भारत ने पहली बार 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। जब भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था तो उस समय के भारत टीम के कैप्टन और दुनिया के महान ऑलराउंडर कपिल देव का अहम योगदान था।
जैसे ही फिल्म बनाने की खबरें आईं तो सबसे पहले सबके दीमाग में यही सवाल आया कि फिल्म में दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका कौन निभाएगा। पहले यह खबरें आ रही थीं कि फिल्म मेंं कपिल देव की भूमिका अर्जुन कपूर निभाएंगे लेकिन डायरेक्टर कबीर खान ने इस खबर को गलत साबित करते हुए यह बता दिया है कि फिल्म में कपिल देव की भूमिका कौन निभा रहा है।
आपको बता दें कि कबीर खान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म में कपिल देव की भूमिका बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह निभाते हुए नजर आ सकते हैं। कबीर खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस किरदार के लिए उनकी पहली पसंद रणवीर सिंह ही थे। कबीर खान ने कहा यह विषय बचपन से ही उनके दिल के काफी करीब था। और अब जब इस पर फिल्म बनने जा रही है तो वह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
कबीर खान ने कहा कि यह उनके लिए एक गर्व की बात है। कबीर खान ने कहा कि जब 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था तो तब मैं स्कूल जाने वाला बच्चा था। मुझे यह बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि इस जीत के बाद भारत में क्रिकेट का स्वरूप इस कदर बदल जाएगा।
एक फिल्मकार के रूप में यह यात्रा उस जीत, उस युवा भारतीय टीम की ऊर्जा और जुनून से भरा विषय है। कबीर खान ने यह भी कहा कि यह विषय मेरा सबसे रोचक कहानियों में से एक है। जिस पर मैंने काम किया है।
कबीर ने कहा, ”यह बहुत अच्छी बात है कि रणवीर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में होंगे। ईमानदारी से कहूं, तो जब मैंने इस कहानी को अंतिम रूप दिया, तो मेरे मन में इस भूमिका के लिए रणवीर का ही नाम था। मैं किसी और को इस रोल में नहीं देख सकता था।” उन्होंने बताया कि फिल्म में टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है और इस फिल्म की शूटिंग वास्विक जगहों पर ही की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App










