1. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लिया गया नीतिगत निर्णय अभिनंदनीय है।
— Uma Bharti (@umasribharti) April 20, 2022
अस्पताल और स्कूल इन आवाजों से डिस्टर्ब हो रहे हैं : भारती
भारती ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज की अनुमति इसी शर्त पर मिलनी चाहिए कि वह आवाज इतने ही लोग सुनेंगे जो वहां बैठे हुए हैं, इसमें धर्म का भेदभाव ना हो। अस्पताल और स्कूल इन आवाजों से डिस्टर्ब हो रहे हैं। घरों में रहने वाले विद्यार्थी एवं अस्वस्थ या वृद्ध लोगों की शोर एवं आवाजों से तकलीफ बढ़ रही है।
हाल ही में सीएम योगी ने दिया था फैसला
भाजपा नेता ने इसके बाद कहा कि हमें भी मध्यप्रदेश में इस प्रकार का निर्णय लेना चाहिए। योगी सरकार ने अपने फैसले में कहा है कि माइक की आवाज परिसर के बाहर नहीं जानी चाहिए, ताकि दूसरे लोगों को उससे असुविधा न हो।


Download Android App
Download iOS App



