भुवनेश्वर के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) में पढ़ने वाला एक कश्मीरी छात्र दो हफ्ते से गायब है। छात्र का नाम सुहैल एजाज है, जो कुपवाड़ा का रहने वाला है। सुहैल 2016 से इंस्टिट्यूट से एमबीबीएस कर रहा है। जानकारी के मुताबिक वह 9 फरवरी से गायब है और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। एजाज ने हॉस्टल में जानकारी दी थी कि वह एक दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए चंडीगढ़ जा रहा है और 17 फरवरी को लौट आएगा।
पुलिस कमिश्नर वाईबी खुरार्निया ने कहा कि 17 फरवरी के अगले दिन एजाज के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। खुरार्निया ने कहा कि एजाज की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल में पाई गई है। जांच में जुटी पुलिस हावड़ा पुलिस और बंगाल की सीआईडी से संपर्क साध रही है। इस बीच एजाज के पिता एजाज अहमद भुवनेश्वर पहुंचे और उन्होंने बेटे की जानकारी पुलिस से ली है। पिता ने बताया कि उनकी एजाज से आखिरी बार बात फोन पर 7 फरवरी को हुई थी। और सुहैल की लापता होने की पहली खबर उनको संस्थान के अधिकारियों से ही मिली थी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



