झारखंड के हजारीबाग में दिनदहाड़ एके 47 और राइफल से जिला परिषद सुशीला देवी के पति पर हमला करने वाला शार्प शूटर सुबोध कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने आज यहां बताया कि तीन माह पूर्व हजारीबाग जिला परिषद की अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर दिनदहाड़ जानलेवा हमला कर उनकी हत्या की कोशिश की गयी थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शार्प शूटर सुबोध को स्थानीय पुलिस की सहायता से बिहार के नालंदा जिले के बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। बिरथरे ने बताया कि इस मामले में पिछले सात जून को ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इनकी निशानदेही पर शूटर सुबोध की गिरफ्तारी हुयी है। गौरतलब है कि गोलीबारी की इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार श्री साव और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। श्री साव का इलाज आज भी रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



