पटना : भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा का अनावण उनके 188वीं जयंती पर हुआ। कार्यक्रम में बिहार झारखंड से माली मालाकार कल्याण समिति के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले जिन्होंने अपने यजस्वी पति महात्मा ज्योतिबा फूले के साथ साथ देश के दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वैश्यों के सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करती रही।
कोषाध्यक्ष रामजीवन भगत एवं महासचिव वीरेन्दर बाबू ने कहा कि ज्योतिबाई फूले देश में एक अलग ज्योत जलाकर गयी और हम जिस समाज से हैं हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है। मौके पर संगठन मंत्री संजीव मालाकार ने कहा कि सावित्र बाई फूले पूरे देश की महानायिका है। हर जाति और धर्म के लिए उन्होंने काम किया।
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पार्षAद सीता देवी, वार्ड पार्षद पिंकी देवी एवं माली मालाकार कल्याण समिति के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मालाकार, पंकज मालाकार, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, चुंदन कुमार, निशिकांत सैनी एवं रोहन भगत उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



