कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुप्पी साधे रहने पर क्षोभ व्यक्त किया है। सिद्धारमैया ने मंगलवार को ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि हाल में आयी बाढ़ के कारण मुश्किलों में फंसे लोगों को देखने के बावजूद प्रधानमंत्री आंखें मूंदे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार में आयी बाढ़ पर चिंता जतायी है लेकिन वह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऐसी चिंता नहीं जता सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही केंद्र सरकार से तत्काल राहत के लिए 5000 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा करने की मांग कर रही है लेकिन लगभग 50 दिन पूरे होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक बढ़ाई शिवकुमार की न्यायिक हिरासत
उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गये और फसलें पानी में डूब गयी। राज्य सरकार के आकलन के मुताबिक लगभग 31500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक को अनदेखा कर रही है जबकि इस राज्य का कर संग्रहण में बड़ योगदान है।


Download Android App
Download iOS App



