देहरादून : कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई) में निदेशकों के रिश्तेदारों को बिना काम मोटा वेतन दिया जा रहा है। आयकर विभाग के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इसके अलावा कई और वित्तीय अनियमितताएं पकड़ में आई हैं।
दूसरी ओर, ऋषिकेश स्थित तिरुपति ट्रेडर्स में भी आयकर चोरी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही जगहों से आयकर विभाग की टीमों ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए। प्रधान आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव के निर्देशन में सीएमआई हॉस्पिटल व इससे जुड़े प्रतिष्ठानों के अलावा ऋषिकेश में तिरुपति ट्रेडर्स में आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया। सर्वे की कार्रवाई बुधवार की देर रात तक हुई।
फार्मेसी के खातों में भी अवैध लेन देन सूत्रों के मुताबिक, सीएमआई अस्पताल में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी पकड़ में आई है। यहां शुरुआती जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अस्पताल के जितने भी निदेशक हैं, उनके परिजनों और रिश्तेदारों के नाम से हर महीने मोटा वेतन जारी किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



