पटना : ‘‘गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउन्डेशन’’ नई दिल्ली द्वारा सामुदायिक भवन, खाद पर, पूर्वी लोहानीपुर पटना में ‘‘स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘‘गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउन्डेशन’’ नई दिल्ली के अध्यक्ष बिलास कुमार ने किया। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग,पटना अजय कुमार (भा.रा.से.) ने ‘‘गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउन्डेशन’’ नई दिल्ली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था बधाई के पात्र हैं,
क्योंकि यह संस्था बराबर समाज को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के कमजोर वर्ग के लोग लाभ मिलता है और उन्हें विभिन्न बिमारियों के बारे में समुचित जानकारी मिलती है। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अनुभवी डाक्टर देवेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमारे यहां विभिन्न बिमारियों के बारे में आमलोगों को सही जानकारी नहीं रहने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है।
यह संस्था इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को काफी मदद कर रहा है इनके इस प्रयास की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न बिमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ‘‘गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउन्डेशन’’ नई दिल्ली के अध्यक्ष बिलास कुमार ने कहा कि आपलोगों के स्नेह, प्यार एवं सहयोग के कारण इस तरह का कार्यक्रम करता आ रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के कमजोर तबके लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर डा. अजीत कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष, नाक,कान,गला विभाग, डा. (प्रो.) सुनीता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ,पी.एम.सी.एच.पटना, डा0 सुनील कुमार अग्रवाल,जेनरल फिजिशियन,पी.एम.सी.एच,पटना के अलावे कई गणमान्य डाक्टर गण ने भी बिमारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संजय जायसवाल, अविनाश राय, पप्पू कुमार, राकेश कुमार, दिलीप पासवान, संजू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



