कर्नाटक में कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत, कोविड-19 के मरीजों का आकंड़ा 277 तक पहुंचा

Summary :

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की हो गयी। जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की हो गयी। जिसके बाद कोविड-19  से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमण के 17 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 277 हो गए हैं।
विभाग ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग मरीज को एच1एन1 संक्रमण, नींद में दिक्कत के साथ ही श्वसन संबंधी बीमारी और अनियंत्रित मधुमेह, उच्च रक्तचाप की बीमारी के साथ 13 अप्रैल को यहां कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

इंदौर में कोरोना वायरस के 117 नए मामलें सामने आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 544 हुई

इससे पहले व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने ट्वीट किया कि मृतक बुजुर्ग का शव बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में है और विभाग केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहा है। विभाग के अनुसार, राज्य में गत शाम से लेकर आज दोपहर तक संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं।उसने बताया, ‘‘अभी तक कोविड-19 के 277 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 11 लोगों की मौत हो गई और 75 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’
इन 17 नए मामलों में मैसुरु के नंजानागुडु में एक दवा कंपनी के नौ कर्मचारी और बगलकोट जिले में मुधोल के मदरसा में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, चार लोग (विजयपुरा के दो और बगलकोट तथा बेंगलुरु का एक-एक व्यक्ति) पहले संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए थे, दो लोगों को (एक मैसुरु का और एक अनंतपुर का) गंभीर श्वास संक्रमण की शिकायत थी और कलबुर्गी के एक व्यक्ति को इनफ्लुएंजा जैसी बीमारी थी।

Desk Team