गुजरात में कांग्रेस के एक विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का कोरोना टेस्ट हो गया है। डॉक्टरों ने बुधवार को विजय रुपाणी का टेस्ट करने के बाद यह बात कही। मेडिकल एक्सपर्ट डॉ अतुल पटेल और आरके पटेल ने आज विजय रुपाणी का टेस्ट किया था जिसके बाद उन्होंने कहा कि सीएम बिल्कुल ठीक हैं और उनमें कोरोना का कोई लक्षण नही है।
प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर लगाया गरीबों को भगवान भरोसे छोड़ने का आरोप
हालांकि, इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। वही किसी भी बाहरी शख्स को उनसे उनके आवास पर मिलने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कांग्रेस विधायकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें शामिल विधायकों में से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।


Download Android App
Download iOS App



