मुंबई के भाटिया हॉस्पिटल के 11 और कर्मचारी के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब तक 25 मामले आए सामने

Summary :

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इसके साथ ही हॉस्पिटल के अब तक 25 स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। इस महामारी से इलाज कर रहे चिकित्सकों के भी संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच मुंबई के भाटिया अस्पताल में कोरोना का प्रकोप फैल चुका है। यहां मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर्स में भी संक्रमण की पुष्टि हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इसके साथ ही  हॉस्पिटल के अब तक 25 स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि हॉस्पिटल से रविवार को 150 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था जिसमें से 11 का टेस्ट पॉजिटिव और 139 का निगेटिव आया है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को हॉस्पिटल के 13 अन्य कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी थी।

मुंबई : धारावी में 1 मौत और 3 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 47

गौरतलब है कि देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक लगभग 2,000 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 150 के करीब  लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बता दें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है जिसका आज अंतिम दिन है।

Desk Team