PM मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री आज से दफ्तरों में करेंगे काम, कोरोना से जुड़े नियमों का होगा पालन

Summary :

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था जिसका आज अंतिम दिन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा प्रकाश जावड़ेकर, किरण रिजिजू समेत कई मंत्री सोमवार को दफ्तर पहुंचने लगे हैं।

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को फैलने से रोकने के बीच केंद्र सरकार अब ‘जान है तो जहान है’ की रणनीति पर काम करने लगी है। जिसके तहत सोमवार से केंद्रीय मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी दफ्तर से अपना काम करना शुरू कर दिए हैं।
इससे पहले ये अधिकारी अपना कामकाज अपने घर से कर रहे थे। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था जिसका आज अंतिम दिन हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा प्रकाश जावड़ेकर, किरण रिजिजू समेत कई मंत्री सोमवार को दफ्तर पहुंचने लगे हैं।

मुंबई के भाटिया हॉस्पिटल के 11 और कर्मचारी के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब तक 25 मामले आए सामने

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू भारतीय खेल प्राधिकरण पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल वरिष्ठ अधिकारी और जरूरी स्टाफ ही आज से कार्यालय आएंगे। मंत्री ने कहा कि कार्यालय में भी हम कोरोना वायरस से जुड़ी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।  

Desk Team