सहारनपुर में 5 जमातियों सहित 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Summary :

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सौढी ने सोमवार को बताया कि सुबह मिली रिपोर्ट में दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिसमे पांच जमाती पश्चिम बंगाल के है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन 10 लोगों में पांच जमाती शामिल है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 500 के पार जा चुकी है। वहीं आगरा में पिछले 24 घंटों के अंदर  कोरोना वायरस के 43 मामलों की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सौढी ने सोमवार को बताया कि सुबह मिली रिपोर्ट में दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिसमे पांच जमाती पश्चिम बंगाल के है। दो सहारनपुर से है। तीन अन्य है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया सहारनपुर में मास्क से मुँह ढकना अनिवार्य कर दिया गया है। 

आगरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43 मामलों की पुष्टि, राज्य में मरीजों की संख्या 514 हुई

लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि हॉटस्पाट चिन्हित क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी करायी जा रही है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 514 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 272 जमात के हैं।

Desk Team