जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे कुल 138 श्रमिक जम्मू तवी एक्सप्रेस से सोमवार को शहर में पहुंच गए। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच असम के हैं। कोलकाता के महापौर एवं मंत्री फरहाद हकीम ने कोलकाता रेलवे स्टेशन पर मजदूरों का स्वागत किया।
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए एक विशेष बोगी का इंतजाम किया था। इन श्रमिकों ने 29 अक्टूबर को कश्मीर में मजदूरों की नृशंस हत्या के बाद लौटने की इच्छा जतायी थी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को उनके गृह नगर ले जाने के लिए राज्य परिवहन की पांच बसों को काम में लगाया गया है।
ज्यादातर मजदूर बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि असम के श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए भी व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को घाटी के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के पांच श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में घायल हुए एक श्रमिक का श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



