हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार दोपहर एक युवक ने अपनी बहन की दोस्त के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को यह कहकर घर बुलाया कि उसकी बहन उससे मिलना चाहती है और जब वह घर पहुंची तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता आरोपी के पड़ोस में रहती है।
पीड़िता के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



