कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी राजस्थान के कोटा में अपने राज्य के छात्र-छात्राओं को वापस लाने के के लिए ग्वालियर से 150 बसें आज रवाना कर दी है। इन बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज्ड कर सैनिटाइजर के सुरक्षा कवच में भेजा गया है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी इन बसों में किए गए हैं।
ग्वालियर के एसपी नवनीत भसीन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हर बस में पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पीपीई किट्स दे दिए गए हैं। सभी 150 बसें मंगलवार शाम तक कोटा पहुंच जाएंगी। मध्यप्रदेश के जो बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई के लिए गए हैं, उन्हें घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ग्वालियर से 150 बसें कोटा के लिए रवाना की गई।
मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से किया आग्रह
ग्वालियर में बसों का सैनिटाइजर के माध्यम से सुरक्षा कवच भी बनाया गया है। नगर निगम की पूरी टीम ने पूरे दलबल के साथ हर बस को सैनिटाइज्ड करने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित कर बच्चों को लेने रवाना किया। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कोटा से बच्चों को लाने बस रवाना करने के साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय जाते और आते समय जरूर किए जाएं। बच्चों को किसी भी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार कोटा में पढ़ाई के लिए गया 7500 छात्र-छात्राओं को 250 बसों के जरिए वापस लाई। छात्रों के अभिभावकों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी ने कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की कवायद शुरू की थी।


Download Android App
Download iOS App



