लद्दाख में कोरोना के 18 नए मरीज, 41 हुई संक्रमितों की संख्या

Summary :

लद्दाख के चुचोट गांव में जहां मार्च के महीने में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, वहां आज 18 नए केस मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस के एक साथ आए 18 मामलों से प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। लद्दाख के चुचोट गांव में जहां मार्च के महीने में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, वहां आज 18 नए केस मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई है।
अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 18 लेह के चुचोट योकमा गांव से आए हैं। यह क्षेत्र में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इस गांव में पहले तीन लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद 17 मार्च को इसे निषिद्घ क्षेत्र घोषित कर दिया था। 


अधिकारियों ने बताया कि करगिल के कोक्सर गांव की 52 साल की महिला भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला जियारत के लिए ईरान गई थी। उन्हें ईरान से लाया गया था और एक महीने तक राजस्थान में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। 

इसके बाद पिछले हफ्ते हवाई मार्ग से उन्हें उनके गृह नगर पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Desk Team