बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से बुधवार को खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने एक ट्रक से 109 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उक्त चरस नेपाल के काठमांडू से पटना ले जाई जा रही था।
डीआरआई के एक अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर साहेबगंज बाजार में एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें बने एक तहखाने से 109 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2़ 75 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में ट्रक में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में अधिकारी तस्करों से पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



