मुंबई में जोरदार बारिश के दौरान गुरुवार को दो इमारतें ढह गईं और उसके मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोगों को बचा लिया गया। बीएमसी के आपदा प्रकोष्ठ ने कहा कि मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
पहले मामले में, मलाड पश्चिम के मालवणी में भारी वर्षा के कारण तीन मंजिल इमारत ढह गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को मलबे से निकाला गया। चार-पांच लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। मुंबई फायर ब्रिगेड और आपदा दल उन्हें बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
मृतकों की पहचान 23 वर्षीय महिला अंजुम एस. शेख और 18 वर्षीय फैजल डब्ल्यू सईद के रूप में की गई है। मलबे से निकाले गए लोगों को मामूली चोट आई है, उन्हें इलाज के बाद हयात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दूसरा हादसा दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में हुआ, जहां पांच मंजिली भानुशाली बिल्डिंग का पिछला हिस्सा बारिश के कारण गिर गया।
इस हादस में एमएफबी और अन्य बचाव एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत के अन्य निवासियों को निकालने में मदद की और मलबे से दो व्यक्तियों को बचाया। लोगों का कहना है कि कुछ अन्य लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। बीएमसी ने कहा कि जिस इमारत की मरम्मत चल रही थी, उसे खाली कर दिया गया था।
लेकिन कुछ लोग फिर भी वहां रह रहे थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड, मेयर किशोरी पेडणेकर और नगर आयुक्त आई.एस. चहल, पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मलाड में हुए हादसे में मरने वालों की पहचान 23 वर्षीय युवती अर्जुन एस. शेख और 18 वर्षीय युवक फैजल डब्ल्यू. सैयद के रूप में की गई है।


Download Android App
Download iOS App



