कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एल्गार परिषद-माओवादियों से संबंध होने के मामले में गिरफ्तार कवि वरवरा राव के कोरोना वायरस से संक्रमित होने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और उनका उपचार किसी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में कराया जाए।
चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ वरवरा राव को तत्काल रिहा किया जाए और एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया जाए ताकि उनका उचित ढंग से उपचार हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘राव के परिवार ने उनकी हालत को काफी चिंताजनक बताया है। यह कल्पना से परे है कि राज्य, पुलिस और जेल प्रशासन इस तरह से आमनवनीय ढंग से व्यवहार कर सकता है।’’
गौरतलब है कि एल्गार परिषद-माओवादियों से संबंध होने के मामले में आरोपी और जेल में बंद कवि-कार्यकर्ता राव के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। न्यायिक हिरासत में नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद 80 वर्षीय राव को इसी सप्ताह सरकारी जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



