तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के दो उम्मीदवार बी. पार्थसारधी रेड्डी और डी. दामोदर राव राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रेड्डी देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक हेटेरो समूह के प्रमुख हैं वहीं दामोदर राव टी न्यूज टीवी चैनल चलाते हैं इसके अलावा वह नमस्ते तेलंगाना और तेलंगाना टुडे नामक अखबारों का भी प्रकाशन करते हैं।
उच्च सदन में अब टीआरएस के सदस्यों की संख्या सात हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



