असम के 20 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा से अब तक 6.02 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और बाढ़ से दो और लोगों की मौत हो गयी है। यह जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी ।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बुलेटिन में बताया कि कोकराझार में एक व्यक्ति की और धुबरी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी फलस्वरूप बाढ़ के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 66 हो गयी है।
महानायक अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव
प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ की सबसे अधिक मार धेमाजी जिले पर पड़ी है , उसके बाद बारपेटा और लखीमपुर हैं। बाढ़ से प्रभावित अन्य जिले चराईदेव, विश्वनाथ, बक्सा, नलबारी,चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, ग्वालपारा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट और तिनसुकिया हैं।राज्य में 1,109 गांव जलमग्न हो गये हैं और 46,082 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल डूब गयी है।ब्रह्मपुत्र कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।


Download Android App
Download iOS App



