कर्नाटक में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 66 हुई : स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर

Summary :

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर कुल 66 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर कुल 66 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा, 23 मामलों में से 19 अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के हैं, जो राज्य में यात्रा करके लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग को उनके संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी हासिल करने में कामयाबी मिली है।
नाइजीरिया से यात्रा करके आया व्यक्ति  संक्रमित 
एक यात्री 15 वर्ष का है, जो अमेरिका से आया था। वह वर्तमान में एक निजी अस्पताल में क्वारंटीन है। उसके संपर्क में आए 18 लोगों का पता लगा है। विभाग ने सभी की कोविड जांच की है। एक व्यक्ति और ओमिक्रॉन से संक्रमित है, जो नाइजीरिया से यात्रा करके आया है। वह एक इंस्टीट्यूशन में क्वारंटीन है। वह अब ठीक है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए 18 लोगों का पता लगाया जिनका कोविड टेस्ट किया गया है।
दो साल के बच्चे में भी ओमिक्रॉन मिला 
दक्षिण अफ्रीकी से आई दो महिलाएं भी कोविड से संक्रमित मिली हैं, जिसमें एक दस वर्षीय लड़की भी शामिल है। दोनों को सरकारी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं, अमेरिका से लौटी 12 साल की एक लड़की और तंजानिया से लौटे दो साल के बच्चे में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया है। एक 12 वर्षीय भारतीय महिला, जो नाइजीरिया के ओमिक्रॉन व्यक्ति के संपर्क में थी, वो भी कोविड से संक्रमित पाई गई है।

Desk Team