माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मोदी दिनांक 01.01.2022 को दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 10वीं किस्त तथा किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी ग्रांट की राशि हस्तांतरित करेंगे।#PMKisan pic.twitter.com/bdPbfoEODm
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) December 31, 2021
इस योजना के तहत किसानों को 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक की नकद सहायता उनके खातों में सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। इस योजना में किसानों को तीन बराबर-बराबर किस्तों में एक वर्ष में कुल छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है।किसान सम्मान निधि योजना से अब तक 11.50 करोड़ लाभार्थियों को धन मिला है। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है।सरकार ने 10 हजार उत्पादक संगठनों की स्थापना के लिए 6865 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि अवसंरचना कोष के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



