प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को शनिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को शनिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को 2022 मुबारक। यह वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए। हम प्रगति और सृमद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और कठिन परिश्रम करें।

प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के एक क्लिप को भी साझा किया जिसमें उन्होंने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से कामना है कि यह साल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट किया, आप सभी को वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

दुनिया भर में नया साल अलग-अलग दिन में मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष 1 जनवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। साल का यह पहला दिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी के लिए नया साल नई नई आशाएं नई खुशियां नई उम्मीदें लेकर आता है। 

Desk Team