तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि डीएमके के 27 नेताओं के पास दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जो तमिलनाडु की जीडीपी का 10 फीसदी है। आईपीएस अधिकारी से नेता बने अन्नामलाई ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय ‘कमललयम’ में एक संवाददाता सम्मेलन में द्रमुक नेताओं के खिलाफ आरोपों की अपनी सूची जारी करते हुए यह टिप्पणी की।

डीएमके नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को किया जाएगा जारी
उन्होंने दिवंगत करुणानिधि, स्टालिन, उनकी बहन कनिमोझी, स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन, उनके पुत्र और राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन, सबरीसन (स्टालिन के दामाद), सेंथमारई (स्टालिन की बहन) मुरासोली मारन, दयानिधि मारन (स्टालिन के चचेरे भाई), अलगिरी (करुणानिधि के बेटे) पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों और संपत्ति के संचय पर सीबीआई के पास एक विस्तृत याचिका प्रस्तुत करेंगे। अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके-फाइल्स के दूसरे संस्करण में डीएमके नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को जारी किया जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



