Covid -19 : मध्य प्रदेश में कोरोना से 2788 लोग संक्रमित,150 से अधिक मरीजों की मौत

Summary :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। घातक बीमारी से राज्य में अब तक 2788 लोग संक्रमित है। वहीं इस महामारी के कारण अभी तक 151 लोगों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। घातक बीमारी से राज्य में अब तक 2788 लोग संक्रमित है। वहीं इस महामारी के कारण अभी तक 151 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि इस बीमारी से 624 व्यक्ति जंग जीत कर अपने घर लौट चुके है। प्रदेश के इंदौर सहित जबलपुर, धार, खंडवा, मंदसौर, बुरहानपुर एवं मुरैना में कुल 73 नए प्रकरण सामाने आये है।
राज्य के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से आज जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में कल तक कोरोना पॉजीटिव लोगों की संख्या 2788 हो गयी। राज्य के इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या दूसरे जिलों की तुलना में सबसे अधिक बनी है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1545 है। इस बीमारी के चलते यहां पर 74 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अभी तक इंदौर में 229 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विश्व में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख के पार, अब तक 2 लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने गंवाई जान

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 526 है। कल का दिन यहां कोरोना पॉजिटिव से राहत भरा रहा। एक भी कोरोना के मरीज नही मिला। भोपाल में अभी तक 15 लोगों की मौत हुयी है और 212 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। इसके अलावा उज्जैन जिले में अभी तक 147, जबलपुर में 92, खरगौन में 77, रायसेन में 57, धार में 51, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 35, मंदसौर में 35, बड़वानी व देवास में 26, बुरहानपुर में 18, रतलाम व मुरैना 16, विदिशा में 13, आगरमालवा में 12, शाजापुर में 07, सागर, छिंदवाड़ एवं ग्वालियर में 5 कोरोना संक्रमण से प्रभावित है।
इसी तरह श्योपुर में 4, अलिराजपुर, शहडोल व हरदा में 3, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा एवं अनूपपुर में 2, बैतूल, डिंडौरी, अशोकनगर एवं कटनी में 1 कोरोना संक्रमित पाए गये है। इस महामारी के चलते इंदौर में 74, भोपाल में 15, उज्जैन में 27, जबलपुर में एक, खरगोन में 7, रायसेन 2, धार में एक, खंडवा में 5, होशंगाबाद में 4, मंदसौर में 3, देवास में 7, बुरहानपुर, आगरमालवा, शाजापुर, छिंदवाड़ व अशोकनगर में एक व्यक्ति की अभी तक मौत हो चुकी है। प्रदेश के 52 जिलों में से 33 जिले इस समय कोरोना की चपेट में आये है। 

Desk Team