महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके

Summary :

महाराष्ट्र के पालघर के आपदा प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप के दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ इलाकों में बुधवार को 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पालघर में बीते साल नवंबर से अब तक कई बार इस तरह के झटके महसूस किये जा चुके हैं। जिले के आपदा प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि इस दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि धुंदलवाडी गांव में दस किलोमीटर के इलाके में सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर झटके महसूस किये गए, जहां करीब तीन हजार लोग रहते हैं। पालघर में इससे पहले सात फरवरी को भी झटके महसूस किये गए थे।

Desk Team