देश के 32 राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर फैल चुका है। वहीं गुजरात में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और राज्य में संक्रमितों और लोगों के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके साथ राज्य में मृतक संख्या 36 हो गई।
राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने गुरुवार को बताया कि कच्छ, अहमदाबाद और बोताड जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण कच्छ के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे 62 वर्षीय व्यक्ति की, बोताड में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की और अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में 60 वर्षीय एक महिला की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई।
बिहार : कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को देखते हुए 4 हॉटस्पॉट जिलों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग शुरू
वहीं गुजरात में कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 871 हो गई। रवि ने बताया कि इन नए मामलों में से 42 अहमदाबाद, 35 सूरत, आठ आनंद, छह वड़ोदरा, चार-चार बनासकांठा तथा नर्मदा, तीन राजकोट और एक-एक मामला गांधीनगर, खेड़ा और पंचमहल से सामने आया है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में 64 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



