इंदौर में कोरोना वैश्विक महामारी से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहर में कोरोना संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी है। इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में तीन कोरोना वायरस संक्रमित पुरुषों की पिछले दो दिन में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हुई। इनकी उम्र 55 से 67 वर्ष के बीच थी।
उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हृदय संबंधी रोग और अन्य पुरानी बीमारियां थीं। सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 31 नये मरीज मिलने के बाद इनकी तादाद 1,176 से बढ़कर 1,207 पर पहुंच गयी है। इनमें से 123 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बात, लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर हो सकती है चर्चा
आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर सोमवार सुबह तक 4।97 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।


Download Android App
Download iOS App



