दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 3,427 नए मामले सामने आए और 113 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,04,568 मामले हो गए हैं तथा संक्रमण के कारण 113 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,830 पर पहुंच गई है।
इसमें बताया गया कि 1,550 लोगों को स्वस्थ होने पर शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके साथ इस संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 49,346 हो गई है। राज्य में 51,392 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों का प्रतिशत 47.2 है तथा मृत्युदर 3.7 फीसदी है।


Download Android App
Download iOS App



