हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बृहस्पतिवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप देर शाम सात बजकर 38 मिनट पर आया।
भूकंप का केन्द्र लाहौल-स्पीति के उत्तर-पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाके भूकंप की अधिक संभावनाओं वाले क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में नियमित रूप से हल्के भूकंप आते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



