जबलपुर (मध्यप्रदेश) : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने पर देश में चल रहे विरोध के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आयेंगे और इस कानून के बारे में लोगों को अवगत करायेंगे ।
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पूरे देश में दुष्प्रचार कर रही है और भाजपा ने यह तय किया है कि पार्टी सकारात्मक तरीके से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बताएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे और इस कानून की सच्चाई जनता को बताएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



