देश भर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3752 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 1,20,504 हो गयी जबकि संक्रमण से 100 और लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 100 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 5751 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को 1,672 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी।
अब तक 60,838 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 53,901 मामले हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा हैं। कुल मिलाकर 7,17,683 नमूनों की जांच हुई है।


Download Android App
Download iOS App



