गुजरात में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के चार और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 43 हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अहमदाबाद में 3, वडोदरा में एक नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 43 हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि एक मरीज दुबई से लौटा था जबकि तीन अन्य लोग देश में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल 17, सूरत में 7 एवं वडोदरा में 8, गांधीनगर में छह, राजकोट में चार और कच्छ में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक करोड़ 60 लाख लोगों की निगरानी की और उनकी आवाजाही जांची।
देश में कोरोना का कहर बरकरार , अबतक 639 पॉजिटिव केस की पुष्टि वहीं 15 लोगों की मौत
अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ‘‘एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के एक करोड़ 60 लाख 62 हजार लोगों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि ‘‘ यह उन इलाकों की निगरानी के तहत किया गया है जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण और सांस लेने संबंधी गंभीर संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पृथक रहने के नियम को तोड़ने के मामले में 147 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि 430 लोगों को घर में पृथक रहने के नियमों को तोड़ने की वजह से सरकारी पृथक केंद्रों में भेजा गया है।उन्होने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 15,468 लोगों का विदेश यात्रा का इतिहास है और उनकी निगरानी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



