आंध्र प्रदेश के तिरुपति से करीब 20 किलोमीटर दूर गुरावराजुपल्ले के निकट एक ट्रक से एक कार के टकरा जाने के कारण दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह हादसा उस समय हुआ जब गुंटूर जिले के अचमपेट मंडल के रुद्रवरम गांव के दस तीर्थयात्रियों को लेकर कार तिरुमला की ओर जा रही थी और यह एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि कार के चालक को झपकी आ गई होगी जिसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि घायलों को यहां के एसवीआरआर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



