रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 मरीजों की मौत, राहुल ने घटना पर जताया दुख

Summary :

रायपुर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान आईसीयू में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान आईसीयू में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था। आग लगने के पिछले शार्ट शर्किट बतायी जा रही है। घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है।
लिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित राजधानी सुपर हास्पिटल के आईसीयू में शार्ट शर्किट के कारण शाम को आग लग गई,जिससे एक मरीज रमेश साहू की जलकर और तीन ईश्वर राव,वंदना गजमाला और देविका सोनकर की दम घुटने से मौत हो गई। 
जिस समय आग लगी उस समय आईसीयू में 30 मरीज थे। आग लगते ही सभी मरीजो के जल्द ही दूसरी जगह पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड की गाडियां भी पहुंच गई और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कलेक्टर एस.भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए, और बचाव कार्य की निगरानी की।
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजो और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस को शुरूआती जांच में अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम भी खराब मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी घोषणा की है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की ख़बर दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएं। राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जायें।

Desk Team