हरिद्वार : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना हेतु बीएचईएल कन्वेशन हाॅल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में 536 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेते हुए उन्हें अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिया गया है कि 10 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्यतः भाग लें। नोडल अधिकारी निर्वाचन/मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री विनीत तोमर ने कहा कि ड्यूटी को गम्भीरता से लें, किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 136 मतगणना पर्यवेक्षक, 136 मतगणना सहायक, 164 माइक्रो आबजर्वर शामिल थे।इन्हें हैंडस आॅन प्रेक्टिस की भी ट्रेनिंग दी गयी। वीवीपैट पर्चियों की गणना के बारे में विस्तार से बताया गया। ट्रेनिग में कार्मिकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों तथा शंका का समाधान किया गया। ट्रेनिंग में प्रशिक्षण प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी गोविन्द जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश त्रिपाठी, तरूण गर्ग, महावीर प्रसाद ध्यानी, दीपक शर्मा द्वारा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



