महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना से लड़ेगा 56 पार्टियों का महागठबंधन

Summary :

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के अखाड़े में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए 56 पार्टियों ने मिलकर एक मजबूत महागठबंधन को अंतिम रूप दिया।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के अखाड़े में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए शनिवार को 56 पार्टियों ने मिलकर एक मजबूत महागठबंधन को अंतिम रूप दिया। महागठबंधन में शामिल दो बड़ी पार्टियां- कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला लेंगी।

राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं। जिन छोटी पार्टियों के चुनाव लड़ने की संभावना है, उनमें प्रमुख हैं : स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, बहुजन विकास अगाडी और युवा स्वामिभमानी पार्टी। सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 48 सीटों पर 25 : 23 के अनुपात में अपने-अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

आडवाणी भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं : शिवसेना

Desk Team