कर्नाटक में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। सोमवार को कोरोना वायरस के 6,892 नए मरीजों की पुष्टि हुई और संक्रमण के कारण 59 मरीजों ने दम तोड़ दिया। रविवार को इस बीमारी के 9,543 मामले सामने आये थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले बढ़कर 5,82,458 हो गए हैं, वहीं मृतकों की संख्या 8,641 तक पहुंच गई है। विभाग के मुताबिक, सोमवार को 7,509 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। सोमवार को जिन लोगों में कोरेाना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी और कांग्रेस विधायक एच के पाटिल शामिल हैं।
राज्य में सोमवार को 58,862 परीक्षण कराये गये जबकि रविवार को 67,857 जांच करायी गयी थीं। नए मामलों में से 2,722 मरीज बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के हैं। विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, अबतक 4,69,750 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में 1,04,048 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें 82 आईसीयू में हैं। अब तक कुल 47.18 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 60,74,702 तक पहुंच गया है और 95,542 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 50,16,520 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



