यह महिला पिछले 19 सालों से शौचालय में रहने को हुई मजबूर, पीछे की कहानी कर देगी इमोशनल

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 65 साल की महिला की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस महिला की कहानी ने सबको दुखी कर दिया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 65 साल की महिला की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस महिला की कहानी ने सबको दुखी कर दिया है। यह तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं। इनका नाम करुप्पयी है और पिछले 19 सालों से यह सर्वाजनिक शौचालय पर अपना जीवन व्यतीत रही हैं। 
पिछले 19 सालों से शौचालय में रह रही है यह महिला
करुप्पयी की तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था और बताया था कि पिछले 19 साल से करुप्पयी सार्वजिनक शौचालय में अपना जीवन बिताने के लिए मजबूर हैं। यह महिला उसी शौचालय में काम करती हैं और मामूली से तनखा में अपना जीवन जी रही हैं। 

एएनआई से बात करते हुए करुप्पयी ने बताया कि कई बार उन्होंने वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए आवेदन किया लेेकिन उन्हें अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने आगे बताया कि कलेक्टर कार्यालय के कई अधिकारियों से मैंने संपर्क किया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। महिला ने यह भी कहा कि आय को उसके पास दूसरा कोई स्‍त्रोत नहीं है। 

इसी वजह से वह सर्वाजनिक शौचालय में रहने को मजबूर हैं। महिला ने बताया कि मेरे पास आय का दूसरा स्‍त्रोत नहीं है जिसकी वजह से एक सार्वजनिक शौचालय में मैं रहने को मजबूर हूं। मैं 70 से 80 रुपए एक दिन में कमाती हूं, मेरी एक बेटी भी है जो मुझसे कभी मिलने नहीं आई। 
शौचालय की साफ-सफाई यह महिला करती है और लोगों से जो भी पैसे मिलते हैं उससे वह अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। इतना ही नहीं बुनियादी सुविधाएं एक जीवन जिने के लिए जो हमें चाहिए होती हैं वह करुप्पयी के पास नहीं हैं। 
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्‍शन 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

इस महिला की शौचालय में रहने की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई उसके बाद से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी। सरकार से कुछ लोगों ने मदद की अपील की तो कुछ लोगों ने एक दूसरे को इस महिला की मदद के लिए आगे आने को कहा। वहीं राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को कुछ लोगों ने महिला की इस हालात का जिम्मेदार भी ठहराया है। 

Desk Team