नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर भारतीय उद्योग जगत ने शनिवार को गहरा दु:ख जताया। देश के शीर्ष उद्यमियों ने जेटली को अपनी श्रद्धांजलि में उन्हें एक महान राजनेता और सच्चा सुधारवादी बताया। जेटली (66) का शनिवार को एम्स में निधन हुआ। वहां कई सप्ताह से भर्ती थे।
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने एक ट्वीट में कहा कि एक प्रतिभाशाली वक्ता, सक्रिय सांसद, सार्वजनिक नीतियों महारथी और हर वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित करने की अनूठी क्षमता वाले अरुण जेटली की दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच नये भारत को बनाने में उत्प्रेरक रही है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भारत का एक प्रखर नेता और विधि विशेष दुनिया से चला गया।
उन्होंने कहा कि जेटली किसी बात को अपने खास अंदाज से देखते थे। इसी करण कई बार दूसरे पक्ष के लोग भी सलाह के लिए उनकी ओर आकर्षित होते थे। महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मैं एक ऐसे व्यक्ति की आत्मा को नमन करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



